Prayagraj के बधिर शतरंज खिलाड़ी आशुतोष शुक्ल का एशिया पैसिफिक डेफ मल्टी स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप हेतु भारतीय टीम में हुआ चयन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। Prayagraj के बधिर शतरंज खिलाड़ी आशुतोष शुक्ल का एशिया पैसिफिक डेफ मल्टी स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप हेतु भारतीय टीम में हुआ चयन। दिनांक 4–5 जुलाई 2026 को बेंगलुरु स्थित बीएमएस कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग ग्राउंड, बसवनगुडी, बैंगलोर में आयोजित राष्ट्रीय डेफ खिलाड़ियों के चयन ट्रायल्स में उत्तर प्रदेश प्रयागराज के खिलाडी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में चयन की मजबूत दावेदारी प्रस्तुत की। इसी क्रम में बधिर आशुतोष शुक्ल ने सीनियर पुरुष शतरंज वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

प्रयागराज बधिर कल्याण ट्रस्ट की स्थापना वर्ष 2005 में हुई थी। संस्था बधिर खिलाड़ियों के बीच शतरंज खेल को प्रोत्साहित करने तथा बधिर समुदाय के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर कार्यरत है।

राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स के आधार पर 3 से 10 अक्टूबर 2026 तक पेनांग, मलेशिया में आयोजित होने वाली एशिया पैसिफिक डेफ मल्टी स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया है। हमें गर्व है कि राष्ट्रीय खिलाड़ी श्री आशुतोष शुक्ल, जो प्रयागराज बधिर कल्याण ट्रस्ट के सदस्य हैं, इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

हमें पूर्ण विश्वास है कि भारतीय टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाएगी तथा एशियाई प्रतियोगिता में पदक एवं खिताब जीतकर लौटेगी।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रयागराज फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री शशांक शेखर पांडेय ने प्रयागराज बधिर कल्याण ट्रस्ट के महामंत्री राम रघुबीर मिश्र, इंटरप्रेटर वैष्णवी सिंह, उत्तर प्रदेश डेफ आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के अध्यक्ष मदन मोहन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्रीमती लता कुमारी, उपाध्यक्ष नीरज सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai