प्रयागराज ने खो दिया अपना ‘गंगा पुत्र’… समाजसेवा का अद्वितीय अध्याय कमलेश दादा के साथ समाप्त।

प्रयागराज ने खो दिया अपना ‘गंगा पुत्र’… समाजसेवा का अद्वितीय अध्याय कमलेश दादा के साथ समाप्त।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज ने कमलेश सिंह दादा के रूप मे खो दिया गंगा पुत्र व समाजसेवी

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

प्रयागराज। प्रयागराज ने खो दिया अपना ‘गंगा पुत्र’… समाजसेवा का अद्वितीय अध्याय कमलेश दादा के साथ समाप्त। प्रयागराज की सामाजिक चेतना और समाजसेवा की धुरी रहे गंगा पुत्र व दादा नाम से लोकप्रिय पूर्व सभासद कमलेश दादा के निधन से शहर शोकाकुल है। सरलता, ईमानदारी और जनहित के लिए अडिग संघर्ष की प्रतिमूर्ति रहे कमलेश दादा तीन बार निर्दलीय पार्षद चुने गए और हमेशा जनता की आवाज़ को सबसे ऊँचे मंचों तक पहुँचाकर वास्तविक जनप्रतिनिधि की मिसाल बने।

मृत्यु में भी सेवा—नेत्रदान कर अमर हो गए ‘दादा’

जीवनभर सेवा को ही साधना मानने वाले कमलेश दादा ने जीवित रहते नेत्रदान किया था। उनके निधन की सूचना मिलते ही मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय, प्रयागराज की विशेषज्ञ टीम पहुँची और अत्यंत कुशलता पूर्वक उनका नेत्र निकालकर आगे की प्रक्रिया पूरी की। कमलेश दादा ने देहदान का संकल्प भी लिया था, परंतु आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध न होने के कारण देहदान की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी यह शहर की संवेदना में एक अतिरिक्त पीड़ा जोड़ गया।

आँसुओं में डूबी शोकसभा—घाट पर उमड़ा जनसैलाब

दारागंज घाट पर आयोजित भावुक शोकसभा का संचालन वरिष्ठ सभासद शिवसेवक सिंह ने किया। दादा के संघर्ष, उनके बेबाक स्वभाव और बिना स्वार्थ वाली राजनीति की चर्चा करते हुए पूरे वातावरण को करुण और श्रद्धामय बना दिया। जिसमे शहर की राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक, न्यायिक धारा एक साथ उमड़ पड़ी। महापौर गणेश केशरवानी ने कहा कि कमलेश दादा संगम के अस्तित्व पे संकट की समस्या मेरे सामने लेकर आये थे जिसके लिए जल मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को अग्रिम कार्यवाही के लिए वार्ता करके पत्र दिया हूँ l पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि हमने अपना एक कर्मयोगी खो दिया जो मेरी अपूर्णीय क्षति है lवरिष्ठ सभासद आनंद घिड़ियाल, अजय यादव, सुनीता दरवारी, कुसुम लता, राजू शुक्ला, अशोक सिंह, मुकुंद तिवारी, भोला तिवारी, आशीष तिवारी, नेम यादव, दिलीप जायसवाल, कॉमरेड डॉ. कमल उसरी, कर्मचारी नेता रविशंकर मिश्र, अवनीश मिश्र, दिनेश गुप्ता, पूर्व पार्षद छेदी, चन्द्र प्रकाश, आनंद अग्रवाल, वरिष्ठ पार्षद मुकेश लारा, पूर्व पार्षद अनिल गुप्ता, अशोक कुमार, वरिष्ठ समाजसेवी श्रीनारायण यादव, पूर्व सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल, ज्ञान सिंह पटेल, बसपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद दिलीप चौरसिया, अमरजीत यादव, वरिष्ठ पूर्व पार्षद अशोक कुमार सिंह, समाजसेवी समीर चंदौला, तनू केशरवानी, वरिष्ठ पार्षद अमित सिंह, पार्षद बब्लू रघुवंशी, भास्कर पटेल, रतन राज सिंह, देवी पाण्डेय, सचिन मिश्र, कॉमरेड हरिश्चंद्र द्विवेदी,मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पी.के. मिश्रा, जोनल अधिकारी संजय ममगई, अशोक कुमार,अल्लापुर चार के जोनल अधिकारी विकास सेन,
अच्छे लाल कुशवाहा,सत्येंद्र सिंह मुन्ना, बृजेश सिंह,देवेंद्र तिवारी (गंगा महासभा), गजेंद्र सिंह नैनी, हरिश्चंद्र सिंह (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), पार्षद रणविजय सिंह सहित सैकड़ों समाजसेवी, व्यापारी, अधिवक्ता व नगरवासी उपस्थित रहे।

परिवार का दायित्व और अंतिम संस्कार अंतिम समय में उनकी सेवा व देखभाल उनकी भांजी स्वाती (ममता) कर रही थीं। अंतिम संस्कार में उनके भतीजे तनमय सिंह ने हिंदू विधि-विधान से मुखाग्नि देकर दादा को अंतिम विदाई दी। कमलेश दादा—एक ऐसा नाम जो केवल बोला नहीं जाता, याद किया जाता है न जनता से दूरी, न पद की लालसा, न किसी से भय। वे समाज के बीच रहते हुए समाज के लिए जीते रहे और अंत में अपना शरीर तक समाज को अर्पित कर गए। प्रयागराज की आत्मा में बसने वाले ऐसे कर्मयोगी को शहर सदैव आदरपूर्ण स्मरण में रखेगा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai