प्रयागराज की बेटी खुशबू निषाद ने IMMAF एशिया MMA चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास।

प्रयागराज की बेटी खुशबू निषाद ने IMMAF एशिया MMA चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

47.6 किलोग्राम एटमवेट कैटेगरी में ताजिकिस्तान की फाइटर को हराकर हासिल किया गोल्ड

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

प्रयागराज। प्रयागराज की बेटी खुशबू निषाद ने IMMAF एशिया MMA चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास। प्रयागराज की प्रतिभाशाली MMA फाइटर खुशबू निषाद ने लेबनान में आयोजित प्रतिष्ठित IMMAF एशिया MMA चैंपियनशिप 2025 में भारत को स्वर्ण पदक दिलाकर देश का नाम गौरवान्वित किया है।

खुशबू ने Seniors / Women – Atomweight 47.6 kg वर्ग के फाइनल मुकाबले में ताजिकिस्तान की खिलाड़ी Barfina Rahmatullozoda (Team Tajikistan) को हराया। यह मुकाबला 13:12 मिनट तक चला, जिसमें खुशबू ने शानदार तकनीक, मजबूत मानसिकता और उत्कृष्ट फाइटिंग कौशल का प्रदर्शन किया।

 

 

खुशबू निषाद, जो प्रयागराज के सम्मानित नागरिक एवं पूर्व पार्षद नंदा निषाद की पुत्री हैं, ने यह स्वर्ण जीत हासिल कर परिवार, प्रयागराज और पूरे भारतीय MMA समुदाय को गर्व से भर दिया है।

जीत की खबर मिलते ही उनके परिवार—माता, भाई, बहन और रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई। करेला बाग स्थित उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, और घर में मिठाइयाँ बाँटकर जश्न मनाया जा रहा है।

खुशबू 13 दिसंबर को लेबनान से भारत लौट रही हैं, और प्रयागराज में उनके भव्य स्वागत की तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं। स्थानीय खेल संगठन, युवा समूह और सामाजिक संस्थाएँ इस उपलब्धि को शहर की बेटियों के लिए प्रेरणादायक मान रही हैं।

 

 

खेल विशेषज्ञों के अनुसार, एटमवेट कैटेगरी में खुशबू की यह जीत MMA खेल में भारत के बढ़ते प्रभाव का परिचय है और देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई संभावनाएँ खोलेगी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai