त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर, करछना, प्रयागराज। सेंट जान एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस और बाल मेला।सेंट जान एकेडमी में आज 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक सी. वी. इनिस ने राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) फहराकर की, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर NCC के बच्चों ने सलामी दी और छात्रों ने देशभक्ति पर आधारित भाषण दिए।
विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. जरीन रिजवी ने छात्रों को संविधान के मूल्यों को अपनाने और सच्चे नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम के बाद विद्यालय में बाल मेला का आयोजन किया गया, जिसमें खाने-पीने के स्टॉल, खेल, और झूले लगाए गए।
बच्चों ने उत्साहपूर्वक मेले में भाग लिया। मेले में विभिन्न प्रकार के व्यंजन, जैसे कि पकौड़े, चाट, और आइसक्रीम, उपलब्ध थे। इसके अलावा, खेलों में चॉकलेट वील गेम और जुग बॉक्स शामिल थे। लकी ड्रॉ का आयोजन भी हुआ, जिसमें आकर्षक उपहार दिए गए। उपहार पा कर बच्चे बहुत ही उत्साहित दिखे और उनके चेहरे पर खुशी की मुस्कान देखी गई।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी बच्चों के साथ मिलकर मेले का आनंद लिया और उनके साथ फोटो खिंचवाए। विद्यालय के निदेशक सी. वी. इनिस ने कहा कि यह दिन बच्चों के लिए एक यादगार दिन है और हमें गर्व है कि हमारे बच्चे देश के भविष्य हैं।










