2027 विधानसभा चुनाव को लेकर रौशन सिंह ‘चंदन’ के समर्थन में गूंजे नारे, विकास और सामाजिक सौहार्द पर दिया गया जोर
ब्यूरो चीफ एस.के. सिंह की रिपोर्ट
बलिया। 2027 विधानसभा चुनाव इस बार लड़ेंगे रौशन सिंह “चंदन ” सामाजिक सौहार्द व रोजगार मुद्दे प्रमुख। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। इसी क्रम में रौशन सिंह “चंदन” के समर्थन में एक जनसंदेश और नारेबाजी के माध्यम से विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सौहार्द के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
समर्थकों द्वारा प्रस्तुत संदेश में सभी धर्मों और समुदायों के सम्मान की बात कही गई तथा हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समाज के बीच भाईचारे और एकता को मजबूत करने का आह्वान किया गया। इसके साथ ही जातीय और धार्मिक विभाजन की राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र के समग्र विकास की आवश्यकता पर बल दिया गया।
संदेश में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने, किसानों को उनके अधिकार दिलाने, शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे कई वादे और संकल्प व्यक्त किए गए। समर्थकों ने दावा किया कि रौशन सिंह “चंदन” क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और आम जनता की आवाज बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा, गरीबों को न्याय, शोषण और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष तथा कानून व्यवस्था को मजबूत करने की बात भी प्रमुख रूप से सामने रखी गई। समर्थकों का कहना है कि क्षेत्र में विकास और जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए रौशन सिंह “चंदन” एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रहे हैं।
कार्यक्रम और जनसंपर्क अभियान के दौरान “चंदन भाई अबकी बार” तथा “सम्मान मिलेगा अबकी बार” जैसे नारे भी सुनाई दिए। समर्थकों ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा।
चंदन ने एक व्यक्तव्य में बताया कि इस बार 2027 में हर हाल में किसी भी परिस्थिति में चुनाव लड़ कर विधानसभा पहुँचना है।










