सरदार सेना ने की जनहित संकल्प पार्टी की घोषणा।

सरदार सेना ने की जनहित संकल्प पार्टी की घोषणा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डा. आर. एस. पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। सरदार सेना ने की जनहित संकल्प पार्टी की घोषणा। सामाजिक संगठन सरदार सेना के संस्थापक डा आर एस पटेल ने संविधान दिवस के अवसर पर प्रेस वार्ता में संवैधानिक मूल्यों पर आधारित, संविधान प्रदत्त समता, न्याय और अधिकार के प्रति लगातार संघर्ष करने वाली संगठन सरदार सेना द्वारा जनहित संकल्प पार्टी की घोषणा की गयी।

उन्होने कहा कि आज देश और प्रदेश में जो सरकार चल रही है उसके द्वारा हर रोज संविधान और लोकतंत्र रौंदा जा रहा है। झूठ और फरेब पर चल रही मोदी सरकार जो पूरे देश के युवाओं के हाथ में कटोरा पकड़ाने पर आतुर है। 2 करोड़ नौकरी हर वर्ष दिया नही बल्कि छीन लिया। उन्होंने कहा कि काला धन आया नहीं साथ ही किसानों का कर्ज भी माफ नहीं हुआ।

सरदार सेना के मुख्य संरक्षक अविनाश काकड़े ने आरोप लगाया कि संविधान दिवस मनाने के लिए प्रयाग संगीत समिति ऑडिटोरियम में परमिशन को प्रदेश सरकार के एक परिवारवादी मंत्री के आदेश पर प्रयागराज प्रशासन ने हमारी अनुमति कैंसल कर दिया। पूरे प्रदेश से आने वाले सरदार सैनिकों को रास्ते में ही रोका गया। जिला अध्यक्ष अनिल पटेल को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि हम आक्रोश में आज सरदार सेना के राजनीतिक पार्टी का ऐलान करते हैं। हमारी राजनीतिक पार्टी का नाम “जनहित संकल्प पार्टी” है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल होंगे। जल्द ही हम जनहित संकल्प पार्टी के कार्यकारीणी का विस्तार कार्यक्रम घोषित करेंगे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai