कौशांबी। एसडीएम चायल अरुण कुमार ने मलाक मोईनुद्दीनपुर में भूमि विवाद की 05 शिकायतों का किया मौके पर ही कराया निस्तारण। उप जिलाधिकारी,चायल अरुण कुमार ने “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत मंगलवार को ग्राम मलाक मोईनुद्दीन पुर उपहार में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित कुल 05 शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया।
उप जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ता राजन पासी की शिकायत पर आराजी संख्या 158 का राजस्व टीम द्वारा चिन्हांकन करा दिया गया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता प्रशांत कुमार कि शिकायत पर राजस्व टीम द्वारा कब्रिस्तान की भूमि को कब्जा मुक्त करवाया गया। शिकायतकर्ता पुरुषोत्तम की शिकायत पर राजस्व टीम ने मौके पर बताया कि खतौनी में नाम संशोधन का आदेश पारित हो चुका है, जिसकी अमल दरामत खतौनी में दर्ज हो चुकी है। इन शिकायतों के निस्तारण से शिकायत कर्ता भी संतुष्ट रहे।
उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।










