त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। गुप्त नवरात्र अनुष्ठान एवं मां कल्याणी देवी का श्रृंगार दर्शन कल से। महाशक्ति पीठ मां कल्याणी देवी के मंदिर में 15 जुलाई को आषाढ मास के गुप्त नवरात्र के अवसर पर मां कल्याणी जी का प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक भव्य नूतन श्रृंगार का दर्शन होगा । बुधवार 15 जुलाई से 23 जुलाई तक विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा मां कल्याणी देवी के मंदिर में शतचंडी पाठ ललिता सहस्त्र नाम का पाठ किया जाएगा। और 23 जुलाई को हवन एवं भंडारे का आयोजन होगा।
पंडित सुशील कुमार पाठक ने बताया कि वर्ष में गुप्त नवरात्र होते हैं चैत्र, आषाढ, अश्विनी एवं पौष, में होते हैं। जिनमें आषाढ़ एवं पौष मास में गुप्त नवरात्र होता है । गुप्त नवरात्र में मां भगवती के उपासकों के लिए आत्म शुद्धि एवं आत्म उत्कर्ष हेतु मां की साधना एवं उपासना करना फलदाई होती है। इसलिए सभी मां के उपासकों को संयमित होकर इस अवसर पर संयम नियम और ब्रह्मचारिता के साथ मां का पूजन अर्चन आराधना साधना एवं दर्शन करना चाहिए।










