रेलगाँव कॉलोनी में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित।

रेलगाँव कॉलोनी में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। रेलगाँव कॉलोनी में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस अभियान का आयोजन किया जा रहा है, जो 15 मई से 05 जून 2026 तक चलेगा । इस वर्ष के अभियान की मुख्य थीम “क्लाइमेट चेंज” (जलवायु परिवर्तन) रखी गई है। इसी श्रृंखला में आज दिनांक 22 मई 2026 को उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह एवं प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री अनिल कुमार द्विवेदी सहित अन्य विभागाध्यक्षों, अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा रेलगाव कॉलोनी में एक विशेष श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर सफाई की गई और वहाँ से कचरा, प्लास्टिक एवं सूखी पत्तियों को हटाया गया।

श्रमदान के पश्चात महाप्रबंधक महोदय ने उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति सदैव संवेदनशील रहने का संदेश दिया । उन्होंने एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक का बहिष्कार करने, प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग व संरक्षण में सक्रिय योगदान देने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की । इसके साथ ही, प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ने श्रमदान कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए सभी प्रतिभागियों के प्रति अपना आभार प्रकट किया।

इस पूरे पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें पर्यावरण से संबंधित प्रतियोगिताएँ, सेमिनार, नुक्कड़ नाटक, बड़े स्तर पर वृक्षारोपण और प्लास्टिक के विकल्पों को बढ़ावा देने के लिए कपड़े के थैलों का वितरण मुख्य रूप से शामिल हैं। इस पूरे सफल कार्यक्रम का आयोजन मुख्य पर्यावरण एवं गृहव्यवस्था प्रबन्धक मनीष कुमार के कुशल नेतृत्व में पर्यवेक्षकों की टीम द्वारा सुनिश्चित किया गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai