सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने आज़ पार्टीके जिला कार्यालय में पदाधिकारियों से की बातचीत।

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने आज़ पार्टीके जिला कार्यालय में पदाधिकारियों से की बातचीत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेक्टर स्तर पर पुर्नसमीक्षा कर बूथों पर संगठन की मजबूती के दिए निर्देश

प्रयागराज। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने आज़ पार्टीके जिला कार्यालय में पदाधिकारियों से की बातचीत। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने आज़ सपा के जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं की बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को चुस्त,दुरुस्त बनाने के लिए सेक्टर वार पुर्नसमीक्षा के निर्देश दिए।

पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। महंगाई, पेपर लीक, बेरोजगारी, किसानों के लिए खाद, बीज समय से उपलब्ध नहीं करा पा रही है। भाजपा की विफलताओं को जनता भोग रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही प्रदेश का चाहुमुखी विकास करने में सक्षम है। भाजपा की जनविरोधी नीतिओं को जनता के बीच पहुँचाने के लिए बूथ स्तर पर संघठन का मजबूत होना जरुरी है। उन्होंने इस बाबत निर्देश भी दिए।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, जिलाध्यक्ष यमुनापार पप्पूलाल निषाद, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, एमएलसी डॉ मानसिंह यादव,अमरनाथ सिंह मौर्य,प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, महासचिव रविन्द्र यादव एडवोकेट, संगम लाल मौर्य, संगीता पटेल, प्रदीप निषाद, बृजेश यादव, आर एन यादव,नाटे चौधरी, संतलाल वर्मा, अरविन्द केसरवानी, डॉ प्रेमचंद, दिलीप सोनी, राजू पासी, वजीर खान,सचिन श्रीवास्तव, श्रीकांत यादव, कुलदीप यादव, जय भारत एडवोकेट,मो सऊद,हरिश्चन्द्र पप्पू यादव, जय सिंह यादव, खींन्नी लाल पासी, विनोद गौतम, सुरेश कुमार, मकबूल हसन,आदि सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai