शहर में जलजमाव को लेकर सपा का जोरदार प्रदर्शन।

शहर में जलजमाव को लेकर सपा का जोरदार प्रदर्शन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर गिनाई समस्याएं, किया शीघ्र निस्तारण की मांग –
सुनवाई नहीं होने पर होगा बड़ा आंदोलन

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। शहर में जलजमाव को लेकर सपा का जोरदार प्रदर्शन। प्रयागराज शहर में भारी बारिश के चलते हुए जलजमाव को लेकर आज़ समाजवादी पार्टी महानगर इकाई के अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन के नेतृत्व में पत्थर गिरजा घर स्थित धरना स्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन देकर समस्याओ के तत्काल निस्तारण की मांग की गई। ज्ञापन को एसीएम प्रथम ज्ञानेंद्र सिंह ने लिया।

भारी बारिश के चलते शहरकी प्रमुख सड़कों से लेकर, थाने, अस्पताल, स्कूल, सरकारी कार्यालय एवं कई दर्जन मोहल्लों में बरसात का पानी कई दिनों से घुसा हुआ है। जिसके चलते आम जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित है। ज्ञापन में कहा गया कि शहर के मुंडेरा, धूमनगंज, गौस नगर, करेली, साकेत नगर, मीरा पट्टी, जार्ज टाउन, टैगोर टाउन, अल्लापुर, सलोरी, बघाड़ा, अशोक नगर, राजापुर, ऊंचवा गाढ़ी, बेली गांव आदि मोहल्लों में अभी भी बरसात का पानी भरा हुआ है। सीवर का पानी उलट कर घरों में घुसा हुआ है। नैनी स्टेशन रोड शिव मंदिर से लेकर राम मंदिर तक एवं जमुना नगर बस्ती डूबी हुई है। चीनी मिल, राम लीला मैदान, चक डोडी, महेवा, डांडी, नंदन तलब, नैनी बाजार शंकर ढाल, आदि जगह पानी भरा है। जल भराव के चलते अधिकांश घरों में पेयज़ल, खाद्याद्यान्न का संकट है। बिजली व्यवस्था ध्वस्त है। लोग अधेरा में रहने को मजबूर हैं। गंदे पानी के घरों में घुसे होने के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है।

सपा ने आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी बनाने का दावा करने वाली भाजपा सरकार के सारे दावे फेल हो चुके हैं। सरकारी धन की बन्दर बाँट की गई है जिसके चलते शहर वासी परेशान हैं।
सपा नेताओं ने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण शीघ्र नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा।

प्रदर्शन के दौरान महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, पूर्व विधायक सत्य वीर मुन्ना, बासुदेव यादव, महासचिव रविन्द्र यादव एडवोकेट, तारिक सईद अज्जू, अमर नाथ मौर्य, दूध नाथ पटेल, बबन दुबे, पंधारी यादव, मयंक यादव जांटी, आस्था सिंह, रमाकांत पटेल, शशांक त्रिपाठी, रविन्द्र यादव, मो शारिक, सुषमा पासी, मंजू यादव, भोला पटेल, वजीरखान, मंजू पाठक, संत लाल वर्मा, दान बहादुर मधुर, राजू पासी, महबूब उस्मानी, तहजीब अली, संजू यादव, आदिल हमजा, ओपी पाल, अजय यादव, इंदु यादव, रवि मिश्रा, सचिन श्रीवास्तव, पद्मा यादव, शकील अहमद, मो. अजहर, ओपी यादव, आशीष पाल, अखिलेश गुप्ता, गुड्डू यादव, देवीलाल, मृत्युंजय पाण्डेय, वरुण सोनकर, फैज अंजुम, संतोष साहू, शानू हासमी, मोईन हबीबी, माशाद खां, संतोष, दिनेश यादव, मो हामिद, सऊद अहमद, निर्मला यादव, सविता कैंथवास, शिवा केसरवानी, रेहान अहमद, दीप माला पटेल, नाटे चौधरी, देवी लाल, संतोष यादव, मो हामिद, ममता तिवारी, ताहिर उमर, जीतराज हेला, दिलीप उर्फ़ बब्लु सोनी, मो मोनिश, इमरान यूनुस, सुरेश कुमार यादव, सैफ फरीदी, लाल चंद्र कुशवाह, हरीश श्रीवास्तव, मु युसूफ, शशि भूषण पाण्डेय, अलोक दुबे, पवन यादव, दिलीप यादव, राजेश सोनकर, राजेश गुप्ता, अरुण यादव, अनुपम रावत, सुएब खां, सुरेश कुमार, कंचन पासी, मुजफ्फर बागी, कुलदीप यादव, मो दानिश, लल्लन पटेल, वकार अहमद, मो नदीम, प्रमोद बच्चा, पिंटू श्रीवास्तव, बच्चा पासी नैनी, राजेश यादव, रवि गुप्ता, जय भारत यादव, आशीष यादव, दिनेश यादव, ननकऊ यादव, दिनेश प्रजापति, आशीष पाल एडवोकेट, आशीष पाण्डेय, सुधीर निषाद, विशाल निषाद, अहमद राजा, बीरु यादव, अरविन्द हेला आदि शामिल रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai