15 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान का प्रथम चरण सफलतापूर्वक आयोजित।

15 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान का प्रथम चरण सफलतापूर्वक आयोजित।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। 15 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान का प्रथम चरण सफलतापूर्वक आयोजित। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से देशभर में चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत 15 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा दिनांक 12 जुलाई 2026 को वृक्षारोपण अभियान का प्रथम चरण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस अभियान में बटालियन से संबद्ध 9 शिक्षण संस्थानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अभियान के दौरान 270 एनसीसी कैडेटों ने अपने-अपने संस्थानों में 390 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कैडेटों को हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करना था।

अभियान में विभिन्न संस्थानों का योगदान निम्नानुसार रहा

जीआईसी फूलपुर – 50 कैडेटों द्वारा 50 पौधों का रोपण।
टीएमवी कोटवा – 30 कैडेटों द्वारा 30 पौधों का रोपण।
जीआईसी पटेल नगर – 12 कैडेटों द्वारा 30 पौधों का रोपण।
एसपीजी नैनी – 4 कैडेटों द्वारा 20 पौधों का रोपण।
केपी इंटर कॉलेज – 50 कैडेटों द्वारा 50 पौधों का रोपण।
एनआईसी हंडिया – 50 कैडेटों द्वारा 50 पौधों का रोपण।
एमएलएनआईसी – 24 कैडेटों द्वारा 30 पौधों का रोपण।
आईडीसीएल – 20 कैडेटों द्वारा 30 पौधों का रोपण।
पीजी हंडिया – 30 कैडेटों द्वारा 100 पौधों का रोपण।

15 यूपी बटालियन एनसीसी की कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ऋतु श्रीवास्तव रावत ने सभी शिक्षण संस्थानों एवं एनसीसी कैडेटों की उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत लगाया गया प्रत्येक पौधा हमारी माताओं के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने सभी कैडेटों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने का आह्वान किया, ताकि वे स्वस्थ वृक्ष बनकर इस अभियान को एक स्थायी हरित विरासत में परिवर्तित कर सकें।
उन्होंने यह भी बताया कि अभियान का द्वितीय चरण आगामी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (Combined Annual Training Camp – CATC) के दौरान मेगा वृक्षारोपण अभियान के रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के इस जनआंदोलन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai