एलडीटीए की दीवार तोड़कर लगाया गेट।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशप जॉन अगस्टिन का आरोप कथित बिशप कर चुका है जमीन का सौदा, एलडीटीए की पूरी संपत्ति पर चल रहा मुकदमा, अवमानना के लिए कोर्ट जाऊंगा- विशप

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। एलडीटीए की दीवार तोड़कर लगाया गेट। डायसिस ऑफ ऑफ लखनऊ यानी LDTA एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। आरोप है कि प्रयागराज की सिविल लाइंस स्थित बिशप हाउस के पास वाली बेश कीमती जमीन जिस पर बाउंड्री वॉल थी उसे तोड़कर एक गेट रात में लगा दिया गया। इस बात की जानकारी होते ही बिशप ऑफ  लखनऊ जॉन अगस्टाइन सुबह पहुंचे और दीवार तोड़े जाने का न केवल विरोध दर्ज कराया बल्कि आरोप लगाया कि गेट लगाकर जमीन को बेचने के लिए कथित बिशप ने सौदा कर रखा है। उन्होंने सभी से कहा कि यही नहीं डायसिस की पूरी प्रॉपर्टी का मुकदमा न्यायालय में चल रहा है अच्छा होगा कि कोई भी खरीद फरोख्त ना करें नहीं तो वह भी अवमानना करेगा।

जानकारी के अनुसार डायसिस ऑफ लखनऊ यानी एलडीटीए “LDTA” की जमीन काम मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है इस समय इन जमीनों का कोई भी  स्वामित्व अभी तक किसी के पास नहीं पूरा मामला कोर्ट के अधीन है। बिशप आफ लखनऊ जॉन अगस्तटीन का कहना था कथित बिशप मॉरिस एडगर दान और इसका बेटा कथित सचिव एलन दान और उसकी टीम डायसिस की जमीन पर भूमाफियाओं से सौदा कर रहे हैं और उसे ओ बेच भी दे रहे हैं। प्रयागराज के अलावा कई स्थानों पर इन लोगों ने जमीन को बेच भी दी है, जिसको लेकर वह जल्दी ही कोर्ट में अव मानना याचिका दाखिल करेंगे।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि देर रात मुझे यह खबर मिली कि विशप हाउस के बगल स्थित करोड़ों की जमीन पर बने बाउंड्री वालों को कथित विशप की टीम ने तुड़वाकर उस पर गेट लगवा दिया है। जिस पर आज सुबह पहुच वहां विरोध दर्ज कराया और इस पूरे प्रकरण को लेकर जल्द ही कोर्ट जाएंगे। उनका कहना था कि कोई व्यक्ति इस जमीन नही खरीद सकता है और ना ही उसे बेच सकता है ऐसा करना कोर्ट की अवमानना होगा।

उन्होंने कहा कि यदि कथित विशप और उसकी टीम जमीन बेचना बंद ना किया तो उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। उनका आरोप था कि इसके पूर्व भी वह विषय पढ़ चुका है और जेल भी जा चुका है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai