भारतीय डाक कर्मचारी संघ प्रयागराज मंडल और ग्रामीण डाक सेवा संघ का संयुक्त वार्षिक अधिवेशन धूमधाम के साथ सम्पन्न।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुरानी कार्यकारिणी हुई भंग नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

सुधीर सिन्हा की रिपोर्ट 

लाल बहादुर सिंह (अध्यक्ष)अनिल कुमार मौर्य( सचिव ) निर्वाचित

प्रयागराज। भारतीय डाक कर्मचारी संघ प्रयागराज मंडल के वर्ग 3, वर्ग 4 और ग्रामीण डाक सेवा संघ का संयुक्त वार्षिक अधिवेशन रविवार को प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित प्रधान डाकघर परिसर में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें लाल बहादुर सिंह (अध्यक्ष), अनिल कुमार मौर्य (सचिव),  अमित यादव (सहायक सचिव), नितिन पाण्डेय (कोषाध्यक्ष) के साथ ही अन्य कर्मचारियों का चुनाव किया गया।

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुवे संतोष सिंह (राष्ट्रीय संगठन मंत्री) भारतीय डाक कर्मचारी संघ ने चुनकर आए नए पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुवे सभी से पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करने की अपील करते हुवे संगठन की अब तक की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुवे आगामी संघर्षों की भूमिका पर अपने विचारों को सांझा किया और कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाते हुवे उनकी सभी जायज मांगों और समस्याओं को मंत्रालय तक पहुंचाने और उनका हर संबंधन निदान कराने का जब आश्वासन दिया तो उपस्थित जन समूह ने तालियों को बजाकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चन्द्र दत्त शुक्ल ने की।

इस दौरान मुख्य अतिथि संतोष कुमार सिंह (राष्ट्रीय  संगठन मंत्री) के अलावा प्रांतीय सचिव उत्तर प्रदेश अशोक यादव, राष्ट्रीय महामंत्री जीडीएस दिनेश कुमार राय, क्षेत्रीय सचिव प्रयागराज परिक्षेत्र राजीव सिंह के साथ ही प्रबुद्ध वक्तागण एवं प्रयागराज डाक मंडल, ग्रामीण डाक सेवा संघ के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai