धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट
चंदौली। मुगलसराय के चकिया तिरमुहानी के पास देर रात पत्रकार मोहम्मद अफजल पर अराजक तत्व राजू सिंह ने हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और 6 टांके लगे।
हमले के बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया, लेकिन दो सिपाहियों की मौजूदगी में वह भाग निकला, जिससे पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिसकर्मी ट्रकों से वसूली में व्यस्त रहते हैं, जिसके कारण आरोपी को भागने का मौका मिला।
पुलिस की लापरवाही के कारण आरोपी के भागने से पत्रकारों में रोष है और वे मामले की शिकायत जनपद के पुलिस कप्तान से करेंगे।










