सृष्टि के रचयिता परमपिता परमेश्वर भगवान श्री कृष्ण का और रुक्मणी का विवाह नंदगांव कॉलोनी वार्ड नंबर 54 में चल रही भागवत कथा में मनाया गया।

सृष्टि के रचयिता परमपिता परमेश्वर भगवान श्री कृष्ण का और रुक्मणी का विवाह नंदगांव कॉलोनी वार्ड नंबर 54 में चल रही भागवत कथा में मनाया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। सृष्टि के रचयिता परमपिता परमेश्वर भगवान श्री कृष्ण का और रुक्मणी का विवाह नंदगांव कॉलोनी वार्ड नंबर 54 में चल रही भागवत कथा में मनाया गया। कथावाचक आचार्य श्री जन्मेजय कृष्णम ने कथा में बताया कि सृष्टि सुचारू से चलती रहे इसीलिए भगवान ने यह लीला रची और मानव में एक संदेश दिया कि सृष्टि का संचालन स्त्री और पुरुष एक सिक्के के दो पहलू है इसी से संसार चलता रहता है।

कथा के बीच में रुक्मणी की सखियों ने पांच नाच कर मोहक दृश्य प्रस्तुत किया और भाव विभोर होकर के भक्त जनों ने मंगल गीत गाये कल 31 दिसंबर को कथा भागवत कथा का हवन समापन होगा और प्रसाद का भंडारा रहेगा भागवत कथा को कुशल संपन्न कराने में कॉलोनी के निर्माण व्यक्ति उपस्थित रहे जिन्होंने संपूर्ण भागवत कथा में बहुत ही सराहनीय भूमिका निभाई।

कथा में रवि वर्मा, संजय सिंह, योगेश त्रिपाठी, टिंकू राय, निधीश सिंह,सरोज तिवारी, सत्येन्द्र यादव, योगेश त्रिपाठी,देवेंद्र चौहान ,प्रभा , सहित सैकड़ों महिलाएं, पुरुष उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai