पश्चिम बंगाल की जनता ने राष्ट्रहित सर्वोपरि का कमल खिलाया- महापौर।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महापौर ने कार्यकर्ताओं को झालमुडी खिलाकर मनाया जश्न

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। पश्चिम बंगाल की जनता ने राष्ट्रहित सर्वोपरि का कमल खिलाया- महापौर। महापौर कैंप कार्यालय कीडगंज में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल असम एवं पांडुचेरी की ऐतिहासिक प्रचंड विजय को लेकर जश्न मनाया इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास सुशासन एवं राष्ट्रहि जीत सर्वोपरि का कमल खिलाया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपना विश्वास जताया है पूर्व जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी कहा कि पश्चिम बंगाल असम एवं पांडुचेरी का जश्न आज पूरा देश मना रहा है। और चारों ओर वंदे मातरम जय श्री राम का उद्घोष गूंज रहा है। और कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति और भाजपा कार्यकर्ताओं की संघर्षरत  कठोर मेहनत की जीत है।इस अवसर महापौर गणेश केसरवानी ने कार्यकर्ताओं को झालमुडी खिलाया और प्रचंड जीत की बधाई दी।

जश्न मनाने वालों में पार्षद मुकेश कसेरा, रूद्रसेन जायसवाल, बब्बन प्रजापति, टी एन दीक्षित, दिलीप केसरवानी, मनीष केसरवानी, नरेंद्र जायसवाल मनोज मिश्रा, अजय अग्रहरि, शत्रुघ्न जायसवाल, अंजू शुक्ला, तपन भट्चार्य, सतीश जायसवाल, मिश्री लाल, संदीप श्रीवास्तव हिमालय सोनकर, दिनेश विश्वकर्मा, आदि सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai