नाटक ‘माधवी’ में दिखा स्त्री संघर्ष की मार्मिक कथा।

नाटक ‘माधवी’ में दिखा स्त्री संघर्ष की मार्मिक कथा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

प्रयागराज। नाटक ‘माधवी’ में दिखा स्त्री संघर्ष की मार्मिक कथा। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘विरासत कला उत्सव’ के दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्योति नारायण, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज ने केंद्र निदेशक सुदेश शर्मा, उपनिदेशक डॉ. मुकेश उपाध्याय एवं कार्यक्रम सलाहकार कल्पना सहाय के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर केंद्र निदेशक ने मुख्य अतिथि तथा नाट्य निर्देशक अभिषेक शर्मा को पौधा एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

सांस्कृतिक संध्या में केंद्र प्रेक्षागृह में महाभारत की कथा पर आधारित प्रसिद्ध साहित्यकार भीष्म साहनी द्वारा लिखित नाटक ‘माधवी’ का प्रभावशाली मंचन किया गया। जैसे ही मंच पर ‘माधवी’ का चरित्र अपने दर्द, त्याग और मौन संघर्ष के साथ सामने आया, पूरा सभागार भावनाओं से भर उठा। नाट्य निर्देशक अभिषेक शर्मा के निर्देशन में परंपरा आर्ट्स की इस प्रस्तुति ने एक ऐसी स्त्री की कथा को जीवंत किया, जो सामाजिक बंधनों और परिस्थितियों के बीच अपने जीवन के निर्णय स्वयं लेने का अधिकार भी नहीं रखती, फिर भी अपने भीतर की शक्ति और गरिमा को बनाए रखती है। सशक्त अभिनय, प्रभावपूर्ण संवाद और सजीव संगीत के समन्वय ने नाटक को अत्यंत प्रभावशाली बना दिया, जिससे दर्शक देर तक भावविभोर होकर कलाकारों की सराहना करते रहे।

नाटक ‘माधवी’ में दिखा स्त्री संघर्ष की मार्मिक कथा।

नाटक में गोरी बनमोरिया (माधवी), रोहित शर्मा (गालव), नवदीप सहोता (महाराज ययाति), राज (राजा हर्यश्च), सुनील चिलवाल (राजा दिवोदास), अनुज चहल (गुरु विश्वामित्र) तथा सचिन (तपस) ने अपने सशक्त अभिनय से पात्रों को जीवंत कर दिया। कलाकारों के संवाद, भाव-भंगिमाएं और संगीत का संयोजन दर्शकों को कथा की संवेदनाओं से जोड़ता रहा।
इस अवसर पर सेवा पर्व के अंतर्गत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले वाराणसी के प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

स्कूल वर्ग में प्रथम पुरस्कार कोमल बिन्द, द्वितीय सृष्टि कुशवाहा तथा तृतीय पुरस्कार पलक प्रजापति को मिला। कॉलेज वर्ग में प्रथम शुभम कुमार सिंह, द्वितीय भूमि शर्मा तथा तृतीय अभिषेक कुमार रहे। वहीं प्रोफेशनल वर्ग में प्रथम नीतू वर्मा, द्वितीय रवि शंकर सिंह और तृतीय डॉ. देवता प्रसाद मौर्य को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रेनू राज ने किया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai