बाघंबरी मठ अष्टमी के अवसर पर हुआ मां बागेश्वरी का विशेष शृंगार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

 

प्रयागराज। बाघंबरी मठ में अष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। देवी बागेश्वरी मां का विशेष शृंगार हुआ। महंत बलवीर गिरि महाराज ने अभिषेक के बाद विशेष शृंगार किया।

दोपहर में 51 ब्राह्मणों के साथ महायज्ञ किया गया।

शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मंगलवार को बाघंबरी मठ में सुबह महंत बलवीर गिरि महाराज ने देवी बागेश्वरी की पूजा की। अनुष्ठान की शुरुआत मां बागेश्वरी के अभिषेक से किया गया। इस दौरान उनका विशेष शृंगार भी हुआ।

बाघंबरी मठ अष्टमी के अवसर पर हुआ मां बागेश्वरी का विशेष शृंगार।
बाघंबरी मठ अष्टमी के अवसर पर हुआ मां बागेश्वरी का विशेष शृंगार।

 

मठ के प्रमुख महंत बलवीर गिरी जी महाराज ने पुजारियों के साथ मां चंडी महायज्ञ किया। मंदिर की सजावट आकर्षक लाइटिंग से की गई।बुधवार को रामनवमी पर विशेष आरती और कन्या पूजन किया जाएगा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai