गंगा नदी पर बनने वाले सलोरी-हेतापट्टी पुल के टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रवि प्रकाश पटेल की रिपोर्ट

प्रयागराज। गंगा नदी पर बनने वाले सलोरी-हेतापट्टी पुल के टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सेतु निगम की तरफ से मार्च में टेंडर को खोलने की संभावना है। उम्मीद है कि मई से पुल का निर्माण शुरू हो गया है। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्रा ने बताया कि 20 जनवरी को सलोरी-हेतापट्टी की पहली किस्त 300 करोड़ रुपये शासन ने जारी कर दी है।

3.6 किमी लंबे चार लेन पुल का निर्माण सेगमेंटल बाॅक्स गार्डर के आधार पर होगा। पुल बनने से झूंसी, जौनपुर, मछलीशहर और गोरखपुर सहित पूर्वांचल से आने वाले लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।

वहीं थरवई, बहरिया, सिकंदरा, फैजुल्लापुर, सहसों, रामनगर, गारापुर, सराय चंडी सहित जौनपुर की ओर से आने वाले वाहनों को शास्त्री पुल आने की जरूरत नहीं होगी। हेतापट्टी को लखनऊ के गोमती नगर की तर्ज पर विकसित करने की योजना है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai