थाने में दी तहरीर, अभी तक नहीं लिखा गया मुकदमा
सरफराज खान की रिपोर्ट
प्रयागराज। डबल मर्डर के गवाह को मिल रही जान से मारने की धमकी। धूमनगंज थाना क्षेत्र में हुए दोहरी मर्डर के चश्मदीद गवाह को आधा दर्जन अपराधियों ने सरेआम हत्या करने का प्रयास किया। भीड़ आ जाने पर वह अपने मकसद में कामयाब नहीं होते। इस मामले में चार नामजद सहित अन्य के खिलाफ धूमनगंज थाने में नाम जद तहरीर दी गई है लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। घटना के बाद से पीड़ित और उसका परिवार डरा सहमा है। धूमनगंज थाने को दी गई तहरीर में अप थाना क्षेत्र के ताकिर मस्जिद के पास निवासी रसूल अहमद ने आरोप लगाया कि वह धूमनगंज क्षेत्र में डबल मर्डर केस में चश्मदीद गवाह है। उसे कई बार इस मुकदमे से है जाने के लिए धमकी दी गई थी लेकिन वह लगातार मुकदमे की पर भी कर रहा था जिससे गुस्सा आए अपराधियों ने 10 फरवरी को उसे पर जानलेवा हमला कर दिया किसी तरह आवाज जान बचाकर चिल्लाया तो भीड़ इकट्ठी हो गई इस पर हमलावर धमकी देते हुए चले गए।

पीड़ित रसूल अहमद का आरोप है कि अली हसन उसका भाई शहबाज और अदनान अपराधी के किस्म के व्यक्ति हैं। इन पर कई थानों में मुकदमा दर्ज है और यह गौ तस्करी आदि में भी इन पर मुकदमे दर्ज हैं। रसूल का कहना था कि यह लगातार मुकदमे से हटने की धमकी दे रहे हैं और ऐसा न करने पर वह 50 लाख की रंगदारी भी मांगते हैं। गुलाम रसूल ने आरोप लगाया कि इतने दिन भी जाने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है जबकि उक्त अपराधी उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।










