नागरिक सुरक्षा विषयों एवं उपायों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रशिक्षु होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को प्रदान किया गया।

नागरिक सुरक्षा विषयों एवं उपायों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रशिक्षु होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को प्रदान किया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। नागरिक सुरक्षा विषयों एवं उपायों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रशिक्षु होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को प्रदान किया गया। मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र होमगार्डस, प्रयागराज में नागरिक सुरक्षा विभाग प्रयागराज द्वारा नागरिक सुरक्षा विषयों एवं उपायों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रशिक्षु होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को प्रदान किया गया तथा प्रांगण में आउटडोर बचाव की आपातकालीन विधियों का प्रदर्शन प्रशिक्षु होमगार्डस स्वयंसेवकों द्वारा कराया गया जिसमें फायरमैन लिफ्ट मेथड, टू हैंड सीट, थ्री हैंड सीट, फोर हैंड सीट, पीठ पर लादना आदि विधियों का व्यावहारिक प्रदर्शन कराया गया।

उप नियंत्रक नीरज मिश्रा एवं सहायक उप नियंत्रक राकेश कुमार तिवारी व मास्टर ट्रेनर डिप्टी डिवीजनल वार्डन सुरेंद्र कुमार यादव एवं सेक्टर वार्डन अभय कुमार द्वारा प्रशिक्षण सत्र का संचालन किया गया जिसमें कुल 237 होमगार्डस स्वयंसेवकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai