विधानसभा की हाल ही में प्रकाशित मतदाता सूंची में जिले भर में आई 50 हजार से अधिक तार्किक विसंगतियाँ
दूर करने के लिए सपा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। जिले की बारह विधानसभाओं में लगभग 50 हजार से अधिक नामों में गड़बड़ियाँ। चुनाव आयोग द्वारा कराये गए विशेषपुनरीक्षण के बाद प्रकाशित मतदाता सूंची में तार्किक विसंगतियों के 50हजार से अधिक मामले प्रयागराज जिले में पाए गए हैं।
समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव एवं यमुनापार अध्यक्ष पप्पूलाल के नेतृत्व में पार्टी के दर्जनों पदाधिकारियों ने आज़ जिलाधिकारी कार्यालय में उक्त मतदाता सूंची की एक प्रति सौंपते हुए इसे तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है।
सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने जानकारी दी है कि जिले की सभी बारह विधानसभाओं की मतदाता सूंची का अवलोकन करने के बाद जो त्रुटियां पाई गई हैं उनकी एक प्रति आज़ जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपी गई है।
इस मौके पर प्रमुख रुप से महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, जिलाध्यक्ष गण गंगापार अनिल यादव, यमुनापार पप्पू लाल निषाद, महानगर महासचिव रविन्द्र यादव एडवोकेट,प्रवक्ता दान बहादुर मधुर,संगम लाल मौर्य,चौधरी देवीलाल यादव, सुमन कोल, विजय बागी, अर्जुन पटेल, सऊद अहमद, हेमंत कुमार आर एन यादव, सचिन श्रीवास्तव आदि रहे।










