टीएन शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की एक और प्रचंड जीत की कामना के साथ संगम नगरी प्रयागराज में आज किन्नर समाज के लोगों ने यज्ञ हवन व पूजा अर्चना की।
दरअसल यज्ञ और हवन का यह कार्यक्रम किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर और यूपी किन्नर कल्याण बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य स्वामी कौशल्या नंदन गिरि उर्फ टीना मां की अगुवाई में हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों के बीच हुए यज्ञ और हवन के इस आयोजन के जरिए बीजेपी की प्रचंड जीत की कामना की गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार देश की कमान संभालने की प्रार्थना की गई।
आयोजन में शामिल सभी किन्नरों ने एक ही रंग की ड्रेस पहन रखी थी
स्वामी कौशल्या नंदन गिरि ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 सालों में जिस तरह से देश की सेवा की है वह बेमिसाल है। उन्हें देश की सेवा करने का एक और मौका मिलना ही चाहिए।
किन्नरों ने इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी को चार सौ सीटें जिताने का संकल्प लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत की हैट्रिक लगाने के लिए जी जान से प्रचार करने का फैसला किया।










