त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। स्वतन्त्र शिक्षा मिशन अभियान भारत के तत्वाधान में सैकड़ों अभिभावकों छात्रों ने प्राइवेट स्कूलों के मनमानी रवैये एवं खुली लूट के विरुद्ध मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, व्यवस्था नहीं सुधरी तो बृहद आन्दोलन की चेतावनी। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज 7 अप्रैल को सैकड़ों की संख्या में अभिभावकों छात्रों ने स्वतन्त्र शिक्षा मिशन अभियान के तत्वाधान में अपर जिलाधिकारी सत्यम मिश्रा के कार्यालय पर पंहुच कर 6 सूत्रीय ज्ञापन जुलूस और प्रदर्शन के माध्यम से सौंपकर तत्काल कार्यवाही करने की माँग करते हुए कहा कि इस समय निजी शिक्षण संस्थानों द्वारा अभिभावकों छात्रों से खुली लूट की जा रहीं है वही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अभाव में बच्चों का भविष्य अंधकार मय हो रहा है जो समाज, राष्ट्र के हित में नहीं है।
संयोजक श्याम सूरत पांडे ने कहा कि यदि इस माँग पर तत्काल ठोस कार्यवाही नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जायेगा श्री पांडे ने अभिभावकों से निवेदन किया कि अधिक से अधिक संख्या में इस आन्दोलन मे भागीदारी करते हुए बच्चों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ और शिक्षा के बाजारीकरण के खिलाफ आवाज उठाएं।

आज की जुलूस प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से श्याम सूरत पांडे, अरविंद तिवारी, विश्वभर पटेल, बृजेन्द्र त्रिपाठी मुन्ना भैया, सुनील जैसवाल, शेष नारायण पांडे, अनिल जैसवाल, रमाकांत, विवेक पांडे प्रभाकर मिश्रा, महेश त्रिपाठी, प्रियांशु दुबे, उज्जवल जैसवाल, अभय पांडे जय प्रकाश पांडे, सहित सैकड़ों अभिभावकों ने आन्दोलन को पूर्ण समर्थन किया।










