एसपी राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद भर में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित।

एसपी राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद भर में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित।,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्वच्छता अभियान प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है… एसपी

 

कौशाम्बी।  एसपी राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद भर में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित। रविवार को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद के समस्त थानों, पुलिस चौकियों एवं पुलिस कार्यालयों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत पुलिसकर्मियों द्वारा श्रमदान करते हुए थाना परिसर, कार्यालय भवन, अभिलेख कक्ष, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात एवं आवासीय परिसरों की गहन साफ-सफाई की गई। कूड़ा-करकट का समुचित निस्तारण कर परिसरों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया गया।अभियान का उद्देश्य पुलिस विभाग में स्वच्छ, अनुशासित एवं सकारात्मक कार्य वातावरण स्थापित करना तथा “स्वच्छता ही सेवा” के संदेश को आत्मसात करना है। इस अवसर पर सभी पुलिसकर्मियों ने अपने कार्यस्थल एवं आसपास नियमित स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया तथा आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि स्वच्छता एक सतत प्रक्रिया है, अतः सभी थाना एवं कार्यालय परिसरों को सदैव साफ-सुथरा रखा जाए। यह स्वच्छता अभियान प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से संचालित किया जाएगा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai