वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति प्रयागराज के अध्यक्ष कैप्टन आर एस उत्तम के निधन से दुखी पूर्व सैनिकों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय ध्वज व रिथ पुष्प चक्र समर्पित कर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति प्रयागराज के अध्यक्ष कैप्टन आर एस उत्तम उम्र लगभग 89 वर्ष अचानक बीमारी के कारण आज 29 अगस्त 2025 को प्रातः 5:00 बजे स्वर्गवासी हो गए जिसकी खबर मिलते ही पूर्व सैनिक व उनके संबंधी उनके आखिरी दर्शन के लिए उनके आवास कसारी पावर हाउस के सामने राजरूपपुर प्रयागराज में लोग पहुंचने लगे पूर्व सैनिकों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट मौन राख ईश्वर से प्रार्थना किया तथा पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रीय ध्वज व माला पहनाकर उन्हें सलामी दिया।

इस अवसर पर पूर्व यू पी एंड एमपी सब एरिया इलाहाबाद की ओर से ओडी फोर्ट की सैनिक टीम आकर गार्ड ऑफ ऑनर दिया राष्ट्रीय सम्मान में सेंट्रल कमांड के जीओसी, पूर्व यू पी एंड एमपी एरिया जीओसी, सब एरिया जीओसी ,कमांडेंट ओ डी फोर्ड तथा सूबेदार मेजर ओ डी फोर्ड की ओर से रीथ पुष्प चक्र अर्पित कर सलामी दी गई और पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनकी अंतिम विदाई हुई दाह संस्कार अंतेष्टि रसूलाबाद घाट प्रयागराज में गंगा किनारे किया गया।

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रमोद कुमार उत्तम सुपुत्र व उनके संबंधी परिवारजन के साथ पूर्व सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल, पूर्व सूबेदार बछराज सिंह, सूबेदार मेजर मुकेश मिश्रा, जीपी सोनी, जे बी राय, प्रमोद कुमार सिंह ,विनोद कुमार सिंह, सी एल सिंह आदि सैकड़ो लोग शामिल रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai