एम्स भोपाल की कुपोषण मुक्त समाज की ओर पहल,आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण जागरूकता कार्यक्रम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ATS रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

राष्ट्रीय पोषण माह 2026 (9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत एम्स भोपाल के आहार विज्ञान विभाग ने “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” थीम पर नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम किए। कार्यक्रम चिकित्सा अधीक्षक एवं उप चिकित्सा अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ भावना अहरवार की निगरानी में हुए। इनका मुख्य उद्देश्य मातृ एवं बाल पोषण में सुधार करना और समाज को कुपोषण से मुक्त बनाने की दिशा में जागरूक करना था।आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1024: वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ अस्मिताबेन चावड़ा एवं टीम (अमृता सक्सेना, एन. श्रीनिवास राव, सम्युक्ता गौड़, शशि सिंह, एस. आरती) के सहयोग से लगभग 70 लाभार्थियों को प्रसव-पूर्व देखभाल और पोषण के महत्व पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सत्तू पेय व अंकुरित अनाज चाट का रेसिपी प्रदर्शन और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 768: इस पांचवीं जागरूकता गतिविधि में वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ मंजरी ताम्रकार एवं टीम (अमृता सक्सेना, एन. श्रीनिवास राव, निधि वैद्य, शची सोनकर, एस. आरती) के सहयोग से करीब 100 लाभार्थियों के लिए स्थानीय एवं किफायती पौष्टिक व्यंजनों (जैसे सोया कबाब, रागी इडली, मिलेट पुलाव) की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही छाछ-सत्तू पेय व प्रोटीन भेल का लाइव रेसिपी प्रदर्शन किया गया और मिलेट पुलाव, सेब व लेखन सामग्री किट का वितरण हुआ।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai