गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर वायरल हुआ पोस्टर, राहुल गांधी और बापू की तस्वीरों संग संदेश चर्चा में।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर वायरल हुआ पोस्टर, राहुल गांधी और बापू की तस्वीरों संग संदेश चर्चा में। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर संगम नगरी प्रयागराज में लगा एक पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीरें एक साथ दिखाई दे रही हैं, जबकि नीचे स्थानीय कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला की फोटो भी लगी हुई है।

“सत्य-अहिंसा पर चलना जिसने सिखाया, वही गांधी विचार बनकर ‘गांधी रिटर्न’ फिर से छाया।” “बापू को नमन, गांधी के विचारों का पुनः आगमन।”

स्थानीय स्तर पर लगाए गए इस पोस्टर के जरिए संदेश देने की कोशिश की गई है कि राहुल गांधी के रूप में देश में महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के विचारों की वापसी हो रही है। पोस्टर सामने आते ही राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर यह चर्चा का केंद्र बन गया है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai