त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। चुनाव आयोग पर प्रदर्शन करने जा रहे सपा प्रमुख को हिरासत में लेना लोकतंत्र की हत्या- सपा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चुनाव आयोग के समक्ष प्रदर्शन के लिए जाते समय दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की समाजवादी पार्टी प्रयागराज की जिला एवं महानगर इकाईसहित पार्टी के नेताओं ने कड़ी निंदा की है।
आज़ पार्टी कार्यालय में बैठक कर पार्टी नेताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने जा रहे विपक्ष के नेता को हिरासत में लेना लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला हनन है।
जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना प्रत्येक राजनीतिक दल और नागरिक का अधिकार है। यदि विपक्ष चुनाव प्रक्रिया, मतदाता सूची अथवा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े सवाल उठाता है तो सरकार और संवैधानिक संस्थाओं को उसका जवाब देना चाहिए, न कि आवाज दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल करना चाहिए।
महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने कहा कि अखिलेश यादव लगातार मतदाता अधिकारों, पारदर्शी चुनाव व्यवस्था और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता के सवाल उठा रहे हैं। ऐसे समय में उन्हें हिरासत में लेना सत्ता की निरंकुश मानसिकता को दर्शाता है। लोकतंत्र में असहमति को दबाया नहीं जा सकता। विपक्ष की आवाज को रोकना जनता के सवालों को रोकना है।
विधायक गण विजमा यादव, संदीप पटेल, गीता शास्त्री ने संयुक्त रूप से कहा कि यह कार्रवाई केवल श्री अखिलेश यादव अथवा इण्डिया गठबंधन के नेताओं के खिलाफ नहीं, बल्कि उन करोड़ों मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार है, जो निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव चाहते हैं। समाजवादी पार्टी इस तरह की कार्रवाई का लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से विरोध करती रहेगी।
प्रवक्ता दान बहादुर सिंह मधुर ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा। आगामी 8अक्टूबर को जिला कार्यालय जार्ज टाउन से दोपहर 12 बजे नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का पैदल मार्च निकलेगा जो बालसन स्थित गाँधी जी की प्रतिमा तक जायेगा। वहां संविधान के अनुच्छेद 326का पाठ होगा इसके बाद राष्ट्र गान होगा।पार्टी कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया गया है।
बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, विधायक गण विजमा यादव, संदीप पटेल, गीता शास्त्री, दान बहादुर मधुर, रविन्द्र यादव एडवोकेट, जगदीश यादव, शकील अहमद, बृज लाल यादव, श्याम सूरत, अमर सिंह, बच्चा यादव, भागीरथी बिन्द, सोम दत्त पटेल, ननकेश बाबू यादव, मो अजहर, शकील अहमद, ओ पी यादव, कृपा शंकर बिन्द, राम अवध पाल, आर एन यादव, सचिन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।









