जिला मलेरिया कार्यालय में डेंगू, चिकनगुनिया एवं मलेरिया माइक्रोस्कोपी प्रशिक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ATS रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

जिला मलेरिया कार्यालय, भोपाल में प्रयोगशाला तकनीशियनों के लिए डेंगू, चिकनगुनिया एवं मलेरिया संबंधी माइक्रोस्कोपिक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जिला मलेरिया कार्यालय के अलावा अन्य शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मलेरिया की जांच सुविधा प्रारंभ करवाना है, ताकि भोपाल जिले में संचालित 8 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (UPHC) पर मरीजों को अपने नजदीकी केंद्र पर ही समय पर जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सके। प्रशिक्षण का आयोजन जिला मलेरिया अधिकारी स्मिता नामदेव के मार्गदर्शन में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण सलाहकार रुचि सिलाकारी द्वारा किया गया। माइक्रोस्कोपी प्रशिक्षण सीनियर लैब टेक्नीशियन गीता लक्ष्मी द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में जिला चिकित्सालय, काटजू अस्पताल, बैरसिया, कोलार, गांधीनगर सहित विभिन्न शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रयोगशाला तकनीशियनों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान डेंगू, चिकनगुनिया एवं मलेरिया के प्रमुख लक्षण, जांच की प्रक्रिया, उपचार, रोकथाम एवं नियंत्रण के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही मलेरिया की माइक्रोस्कोपिक जांच में स्लाइड तैयार करने, रक्त फिल्म की जांच एवं मलेरिया परजीवी की पहचान से संबंधित तकनीकी जानकारी भी प्रदान की गई। इस प्रशिक्षण के माध्यम से जिले में मलेरिया की प्रयोगशाला आधारित निगरानी एवं जांच व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai