डॉक्टर ए.के. मिश्रा ने दिखाया प्रमाण पत्र, जानलेवा साजिश का आरोप।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

​प्रयागराज। डॉक्टर ए.के. मिश्रा ने दिखाया प्रमाण पत्र, जानलेवा साजिश का आरोप। स्वास्थ्य विभाग और विश्व स्वास्थ्य संगठन की कार्यप्रणाली को लेकर डॉक्टर ए.के. मिश्रा् ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉ. ए.के. मिश्रा ने दावा किया कि कौशाम्बी में उनके नाम, कार्य और पहचान को लेकर बड़े पैमाने पर धांधली की गई है।

कहा कि असली विवाद इस बात का है कि डब्ल्यूएचओ द्वारा दिया गया यह सम्मान वास्तविक रूप से किसे मिला है—असली डॉक्टर को या किसी फर्जी व्यक्ति को। उन्होंने बताया कि डॉक्टर एच.एल. मिश्रा ने लिखित रूप में साफ किया है कि वे कभी कौशाम्बी में पदस्थ नहीं रहे और न ही उन्होंने कोई रिपोर्ट भेजी।

डॉ. ए.के. मिश्रा ने भावुक और कड़े लहजे में कहा कि जिस चेहरे को सम्मान मिलना चाहिए था, उसी पर उंगलियां उठाई गईं, उसे झूठे मामलों में फंसाकर जेल भेजा गया और यहां तक कि उसकी हत्या कराने तक की साजिश रचने का आरोप लगाया।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2010 के आसपास डब्ल्यूएचओ के तत्कालीन प्रोजेक्ट मैनेजर हामिद जाफरी के साथ उनकी तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद अधिकारी अचानक पद छोड़कर चले गए और वह पद लंबे समय तक खाली रहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके पास कोई पारंपरिक मेडिकल डिग्री नहीं है, लेकिन लकवा (पैरालिसिस) के सफल इलाज में वे अद्वितीय महारत रखते हैं।  उन्होंने दावा किया कि न्याय की लड़ाई में वह कभी पीछे नहीं रहेंगे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai