त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। दधिकांदो मेला: श्रीकृष्ण-बलदाऊ का छठी उत्सव, मुकट पूजन 9 को। सुलेम सरांय दधिकांदो मेला कमेटी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण-बलदाऊ का भव्य छठी उत्सव और मुकुट पूजन होगा। मेला प्रमुख नरेंद्र खेड़ा ने बताया कि बुधवार शाम 7 बजे सुलेम सरांय स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर परिसर में पूजन होगा।
मेलाध्यक्ष पीयूष केसरवानी ने बताया कि मुकुट पूजन के बाद मुकुट शोभायात्रा ठाकुर मंदिर से उठकर सुलेम सराय संकट मोचन मंदिर होते हुए वापस ठाकुर द्वारा मंदिर पर समाप्त होगी। उसके उपरांत महाप्रसाद वितरित किया जाएगा।
महामंत्री मुकेश साहू ने बताया कि 13 सितंबर रविवार को सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा के अनुसार दधिकांदो मेले का दल निकलेगा। यह दल ठाकुर द्वारा मंदिर से जयंतीपुर, प्रीतम नगर, धूमनगंज, पीएसी स्थित माई जी कुटिया, मीरापट्टी, ट्रांसपोर्ट नगर से मुंडेरा चुंगी होते हुए वापस ठाकुर द्वारा पहुंचकर समाप्त होगा।









