वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ श्रीकृष्ण-बलदाऊ का मुकुट पूजन।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ श्रीकृष्ण-बलदाऊ का मुकुट पूजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ श्रीकृष्ण-बलदाऊ का मुकुट पूजन। सुलेम सरांय दधिकांदो मेला कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को ठाकुर द्वारा मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण और बलदाऊ के मुकुट का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया।

मेला प्रमुख नरेंद्र खेड़ा ने बताया कि सैकड़ों वर्ष पुरानी धार्मिक परंपरा के अनुसार मुकुट पूजन संपन्न हुआ। सभी भक्तों ने 13 सितंबर रविवार को छठी उत्सव के रूप में होने वाले दधिकांदो मेले के भव्य और निर्विघ्न रूप से संपन्न होने की कामना की।

पूजन के बाद मेलाध्यक्ष पीयूष केसरवानी की अगुवाई में मुकुट शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा ठाकुर द्वारा मंदिर से उठकर संकट मोचन मंदिर से होते हुए वापस ठाकुर द्वारा में समाप्त हुई। इस दौरान ‘जय कन्हैया लाल की’ और ‘हाथी घोड़ा पालकी’ के जयकारे गूंजते रहे। भगवान श्री कृष्ण-बलराऊ छठी उत्सव पर श्रद्धालुओं को कढ़ी चावल , बूंदी का महाप्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर डा० सुशील सिन्हा, महामंत्री मुकेश साहू, कोषाध्यक्ष अंकुर रस्तोगी, वीरेंद्र केसरवानी, सुभाष केसरवानी, पीयूष जयसवाल, अतुल केसरवानी, गुलशन अरोरा,राकेश केसरवानी, सुभाष अरोरा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai