दिव्यांगों को सहायक उपकरण मिलते ही खिले चेहरे, न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित ने की समाजसेवा की सराहना।

दिव्यांगों को सहायक उपकरण मिलते ही खिले चेहरे, न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित ने की समाजसेवा की सराहना।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एलिमको के सहयोग से इंदिरा सेवा संस्थान प्रयागराज में ट्राईसाइकिल एवं व्हीलचेयर का निःशुल्क वितरण

प्रयागराज। दिव्यांगों को सहायक उपकरण मिलते ही खिले चेहरे, न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित ने की समाजसेवा की सराहना। एलिमको के सहयोग से इंदिरा सेवा संस्थान, प्रयागराज में दिव्यांगजनों को निःशुल्क ट्राईसाइकिल एवं व्हीलचेयर का वितरण माननीय न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित जी के कर-कमलों द्वारा किया गया। सहायक उपकरण प्राप्त करते ही दिव्यांगजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उनके चेहरों पर आई मुस्कान इस सेवा कार्य की सार्थकता को बयां कर रही थी।

इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित जी ने संस्था के पदाधिकारियों एवं समाज के संपन्न और सक्षम लोगों से दिव्यांगजनों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षक श्रीनारायण यादव के सेवाभावी जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

न्यायमूर्ति ने कहा कि बिना हाथों के होने के बावजूद श्रीनारायण यादव वर्ष के 365 दिन दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके जीवन में सम्मान और खुशियां लाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। उनका समर्पण समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं। उनके प्रति सहानुभूति मात्र पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें समान अवसर, सम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है।

कार्यक्रम आयोजक पार्षद रजनीश पासी राजू ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि समाज के सक्षम लोगों के छोटे-छोटे सहयोग और सामूहिक प्रयास से दिव्यांगजनों के जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उपरोक्त कार्यक्रम मे रजनीश पासी राजू, दिवाकर मिश्र, पुष्पा यादव, अविनाश शर्मा, अमितोष आर्या, रमाकांत यादव, कामता प्रताप सिंह, अतुल कुमार यादव, स्वर्ण कुमार सिंह, दिलीप यादव उपस्थिति रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai