एस.एम. पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस की धूम, सामान्य ज्ञान व कला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। एस.एम. पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस की धूम, सामान्य ज्ञान व कला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एस.एम. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं कला प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा मिठाइयां भी वितरित की गईं।

कार्यक्रम में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अलाउद्दीन कादरी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे महान नेताओं के प्रयासों से आज हमारा देश एकता के सूत्र में बंधा हुआ है। उन्होंने देश को एकजुट करने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य राजनाथ ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके त्याग, समर्पण और एकता के संदेश से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी सरदार पटेल के जीवन और उनके योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इनमें अनामिका यादव, अनुष्का यादव, इशरत जहां, रेहान अहमद, अभय सिंह और आयत सिद्दीकी प्रमुख रहे। विद्यार्थियों ने अपने विचारों के माध्यम से लौह पुरुष को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया गया। विद्यालय परिसर में आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल रहा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai