भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रवाद के वैचारिक सिद्धांतों पर कार्य करता है- महापौर।

भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रवाद के वैचारिक सिद्धांतों पर कार्य करता है- महापौर।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

31अक्टूबर को होगा प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी का प्रतिमा अनावरण, नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों का किया गया सम्मान

प्रयागराज। भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रवाद के वैचारिक सिद्धांतों पर कार्य करता है- महापौर। भाजपा के द्वारा राहुल शर्मा के सभागार गऊघाट में भाजपा नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों का सम्मान किया गया इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रवाद के वैचारिक क्रांति का योद्धा हैं जो राष्ट्रवादी विचारधारा को लेकर का देश और समाज के लिए कार्य करता है फिर चाहे उसे पद प्रतिष्ठा मिले या न मिले उसके लिए पद एक जिम्मेदारी हो सकता है लेकिन वह अपने को सिर्फ कार्यकर्ता ही मानता है। और संगठन को मजबूत करने के लिए लगा रहता है क्योंकि भाजपा को वह दल नहीं बल्कि मां मानता है। उन्होंने कहा कि हम हार जीत के लिए नहीं बल्कि तेरा वैभव अमर रहे मां हम दिन चार रहे ना रहे इसके लिए कार्य करता है।

इस अवसर नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पदुम जायसवाल, ज्ञानेश्वर शुक्ला ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कर काम करेंगे और और 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलाएंगे और कांग्रेस और सपा को हराने का काम करेगें।

इस अवसर पार्षद किरन जायसवाल पार्षद रूद्र सेन जायसवाल पार्षद मुकेश कसेरा ने कहा कि कार्यकर्ता का बल ही भाजपा की ताकत है। पूर्व मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि 31 को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जन्म जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री माननीय स्वतंत्र देव सिंह एवं महापौर गणेश केसरवानी के नेतृत्व में दोपहर 1: 30 बजे सरदार पटेल मार्ग पर सरदार वल्लभ भाई पटेल जी का प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक दिलीप केसरवानी ने किया और कार्यक्रम का संचालन भाजपा महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद मोदी और धन्यवाद राहुल शर्मा ने किया।

बधाई देंने वालों में ब्यूटी श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, क्षमा दुबे, आचार्य चन्द्रशेखर मिश्रा, मनोज मिश्रा, नरेंद्र जायसवाल गिरिजेश मिश्रा, किशोरी लाल जायसवाल, सचिन मिश्रा श्याम प्रकाश पाण्डेय, अजय अग्रहरि, अभिषेक जायसवाल, चंद्रशेखर वैश्य, मनोज मिश्र, कमलेश केसरवानी, टीपी मिश्रा, शुभम मालवीय, आदि सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai