नव-प्रवेशित विद्यार्थियों की सहायता के लिए एबीवीपी ने लगाया ‘May I Help You’ हेल्प डेस्क।

नव-प्रवेशित विद्यार्थियों की सहायता के लिए एबीवीपी ने लगाया ‘May I Help You’ हेल्प डेस्क।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। नव-प्रवेशित विद्यार्थियों की सहायता के लिए एबीवीपी ने लगाया ‘May I Help You’ हेल्प डेस्क।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), इलाहाबाद विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय के प्रवेश भवन पर नव-प्रवेशित विद्यार्थियों की सुविधा एवं सहायता के लिए ‘May I Help You’ हेल्प डेस्क का संचालन किया गया।

काउंसिलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया के दौरान हेल्प डेस्क पर उपस्थित अभाविप कार्यकर्ताओं ने नवागंतुक छात्र-छात्राओं को दस्तावेज सत्यापन, विषय चयन, प्रवेश प्रक्रिया तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया। कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया एवं आवश्यक औपचारिकताओं के संबंध में मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि नए विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय का प्रारंभिक अनुभव सहज और सकारात्मक हो, इसी उद्देश्य से हेल्प डेस्क का संचालन किया गया। ‘पूरब के ऑक्सफोर्ड’ के रूप में विख्यात इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिवार में सम्मिलित हुए सभी नव-प्रवेशित विद्यार्थियों का अभाविप परिवार ने स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष हिमांशु पांडेय, आलोक त्रिपाठी, अमन मिश्रा सहित अभाविप के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai