लॉयंस क्लब इंटरनेशनल ने वीर जवानों के लिए सरहद पर रक्षासूत्र और मिष्ठान भेजा।

लॉयंस क्लब इंटरनेशनल ने वीर जवानों के लिए सरहद पर रक्षासूत्र और मिष्ठान भेजा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। लॉयंस क्लब इंटरनेशनल ने वीर जवानों के लिए सरहद पर रक्षासूत्र और मिष्ठान भेजा। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट, 321 ई व उनके अनुषांगिक क्लबों के द्वारा सिविल लाइंस धरना स्थल पत्थर गिरजाघर पर एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी, उपमंडलाध्यक्ष प्रथम उमेश चंद्रकड़ मेयर अजय अवस्थी एवं डीडीजी च जगमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में भारी संख्या में मंडल के महिला सदस्य महिला सदस्यों द्वारा सेना के सब कमांडर
पुलिस अधिकारी और जवानों को तिलक लगाकर रक्षासूत्र, मिष्ठान खिलाया एवं सीमा पर तैनात अपने वीर सपूतों भाई एवं बेटों को कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके सम्मान, देश के प्रति अटूट सेवा समर्पण धन्यवाद आभार के रूप में समय समर्पित किया।

मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में सेना के सब कमांडर एवं जवान, पुलिस के जवानों महिला अधिकारी को को लगभग पन्द्रह हजार राखी और तीन सौ किलो मिष्ठान समर्पित किया। सीमाओं पर तैनात देश के जांबाज, सिपाही देश की रक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों में सरहद पर पूरी मुस्तैदी के साथ देश की रक्षा देश करते हैं,वह चाहे तबता हुआ रेगिस्तान हो, बर्फीला पहाड़ हो, दुर्गम कुंदराएं हों।

कार्यक्रम स्थल पर पर 30 क्लबों के सदस्य 500 पुरुष महिला सदस्य उपस्थित रही, जिसमें प्रमुख रूप से सतीश टंडन कुंवर बीएम सिंह, डॉ आरके चौहान,, बिजेंद्र वाजपेई पीआरओ, हिमांशु गुप्ता, अनिल टंडन, कल्पना अग्रवाल, इंदर मध्यान, पंकज रस्तोगी, मीना मध्याह्न, प्रदीप गुप्ता, प्रदीप बीर, रीता बीर, रीना जायसवाल, अंजना शुक्ला, अनूप सिंह, विशाल खरे, रीजन चेयरपर्सन रोहित जायसवाल, रोहित गुप्ता, नीरज मेहरोत्रा, पूनम मेहरोत्रा, संजय चड्ढा, धीरेंद्र शंकर मिश्रा, माला मिश्रा, नितिन यशार्थ अनेक पूर्व मंडलाध्यक्ष रीजन, जोन अध्यक्ष महामंत्री कोषाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।अंत में सभी ने देशभक्ति के गीत गुनगुनाते हुए अपने वीर सपूतों को सलाम करते हुए नमन किया।

कार्यक्रम का संचालन मेयर अजय अवस्थी जगदमोहन अग्रवाल ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन लालू मित्तल द्वारा किया गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai