त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। सामाजिक न्याय के मसीहा स्व. वी.पी. मंडल की जयंती सपा कार्यालय में मनाई गई। सामाजिक न्याय के मसीहा एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वी.पी. मंडल की जयंती आज समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, जार्जटाउन में मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को याद किया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गंगापर अनिल यादव ने किया।
मुख्य वक्ता एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने कहा कि स्व. वी.पी. मंडल ने देश में सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों को उनका अधिकार दिलाने के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। मंडल आयोग की सिफारिशों ने वंचित और पिछड़े समाज को लोकतंत्र में भागीदारी तथा प्रतिनिधित्व का मजबूत आधार दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और गैर-बराबरी को समाप्त करने की लड़ाई आज भी अधूरी है।
जिला अध्यक्ष अनिल यादव एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने कहा कि समाजवादी पार्टी डॉ. राममनोहर लोहिया और स्व. वी.पी. मंडल की सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। पीडीए की एकजुटता और सामाजिक न्याय के माध्यम से ही देश में बराबरी और सम्मान के साथ विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, महासचिव रविन्द्र यादव एडवोकेट, श्रीमती कमला यादव, राम सुमेर पाल, दान बहादुर मधुर, महेन्द्र निषाद, संतलाल वर्मा,के. के.यादव उर्फ़ बच्चा, महबूब उस्मानी, रमाकांत पटेल, नन्द लाल पटेल, राजू पासी, नाटे चौधरी, जगदीश यादव, हरे कृष्ण ओझा, रिटा मेजर दिनेश यादव, संतोष यादव, रवि मिश्रा, आर एन यादव, संजू यादव, इम्तियाज शमी, राम सागर, सऊद अहमद, दिलीप उर्फ़ बबलू सोनी, कृपा शंकर बिन्द, नीरज पासी, सचिन श्रीवास्तव, खिन्नी लाल पासी, संगीता पटेल, संगम लाल मौर्या, मकबूल हासमी, राम सेन यादव, अजय सिंह, रंग बहादुर पटेल, मृत्युंजय पाण्डेय, राजेश गुप्ता, राम अवध पाल, पंकज पटेल, निरेन्द्र एडवोकेट, सुरेश कुमार, आदि सहित पार्टी के पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










