जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने को नालों की जेसीबी से खोदाई शुरू।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पार्षद के साथ मेयर ने किया था सभी नालो का निरीक्षण

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने को नालों की जेसीबी से खोदाई शुरू। जनपद के करेली क्षेत्र में लगातार हुई बारिश के चलते कई मकानों में पानी भर गया था। जलभराव की समस्या को लेकर क्षेत्रीय पार्षदों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन समय रहते इसका संज्ञान नहीं लिया गया।

बारिश का पानी कम होने के बाद प्रयागराज के मेयर गणेश केसरवानी ने बेनीगंज पार्षद दिग्विजय कुशवाहा वार्ड नम्बर 74 के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सामने आया कि कई नालों से होकर पानी ससुर खदेरी नदी की ओर जाता था, लेकिन कुछ स्थानों पर नालों को काटकर पाइप डाल दिए जाने के कारण जल निकासी बाधित हो रही थी।

इसके बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से नालों की खोदाई शुरू कराई और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। जल निकासी की समस्या को दूर कराने के लिए किए जा रहे इस कार्य की क्षेत्रीय जनता ने सराहना की और पार्षद के प्रयासों की प्रशंसा की।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai