मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे विवाह में सम्मिलित हुए, विधायक आकाश सक्सेना की पुत्री और दामाद को दिया आशीर्वाद। रामपुर शहर विधायक आकाश सक्सेना की पुत्री की शादी गोवा में धूमधाम से संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाग लिया और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी इस समारोह में उपस्थित थे और उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।
इस समारोह में रामपुर के वरिष्ठ पदाधिकारी और अतिथिगण भी शामिल हुए थे, जिन्होंने नवविवाहित जोड़े को अपनी शुभकामनाएं दीं। विधायक आकाश सक्सेना ने इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी उपस्थिति ने इस समारोह को और भी विशेष बना दिया है।
विधायक आकाश सक्सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें रामपुर क्षेत्र की भविष्य की आवश्यकताओं से अवगत कराया। प्रधानमंत्री ने रामपुर के विकास में केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधायक की पत्नी गुंजन सक्सेना, उनकी पुत्री और दामाद भी उपस्थित थे।










