प्रशासन बीजेपी के इशारे पर कार्रवाई कर रहा है- सांसद संजय सिंह।

प्रशासन बीजेपी के इशारे पर कार्रवाई कर रहा है- सांसद संजय सिंह।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संजय सिंह ने रामपुर डीएम पर अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा— “ यहाँ का डीएम एक नंबर का मूर्ख क्या? उसको अक़्ल पाँच पैसे की भी नहीं

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। प्रशासन बीजेपी के इशारे पर कार्रवाई कर रहा है- सांसद संजय सिंह। एसआईआर में दर्ज एफआईआर के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह शनिवार को रामपुर पहुंचे और एफआईआर झेल रहे परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन, डीएम और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। संजय सिंह ने रामपुर डीएम पर अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा कि “डीएम को पांच पैसे की भी अक़्ल नहीं है, मूर्खतापूर्ण तरीके से कार्यवाही की जा रही है।”

बताते चलें कि दो दिन पहले जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर नूरजहां और विदेश में काम कर रहे उनके दो बेटों पर एसआईआर फॉर्म में गलत जानकारी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। संजय सिंह ने कहा कि “जैसे परिणाम बिहार में देखने को मिले, अगर उत्तर प्रदेश में ऐसा एसआईआर का खेल चला तो यहां भी वैसा ही नतीजा दिखेगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि विदेश में काम कर रहे भारतीय नागरिकों के वोट काटने की साजिश रची जा रही है।

संजय सिंह ने कहा “मैं यूपी की डीएम, मुख्यमंत्री, देश के प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त से पूछता हूँ — क्या इस देश के नागरिकों को डराकर, धमकाकर और कुचलकर बीजेपी का काम करना चाहते हो?” AAP सांसद ने कहा कि वे यह मामला सदन में उठाएंगे “एक बूढ़ी औरत पर फर्जी मुकदमा क्यों लिखा गया? उसका बेटा भारत का मतदाता बन सकता है, उसने कोई जानकारी छिपाई नहीं, फिर यह कार्रवाई क्यों?”

संजय सिंह ने खुलकर कहा कि “अगर नूरजहां के परिवार की गिरफ्तारी होती है, तो मेरे पार्टी नेता भी गिरफ्तारी दें। हम लड़ाई दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश की सड़कों तक लड़ेंगे।” उन्होंने कहा “जो लोग विदेश में रहते हैं, उनका वोट काटने में यूपी सरकार और बीजेपी लगी हुई है। जिला प्रशासन और चुनाव आयोग सरकार के इशारे पर नाच रहे हैं।”

वंदे मातरम विवाद पर संजय सिंह ने कहा “कौनसा वंदे मातरम? वो लोग चर्चा की बात कर रहे हैं जिन्होंने अंग्रेजों की दलाली की, क्रांतिकारियों के खिलाफ काम किया और 52 साल तक नागपुर के दफ्तर पर तिरंगा नहीं फहराया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai