त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। हाल ही में सम्पन्न हुए अग्रवाल समाज, प्रयागराज के चुनावों में विजयी पदाधिकारियों, अग्रवाल महिला मंडल एवं अग्रवाल युवा मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का 18 जून 2025 को लखनऊ स्थित माननीय कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के सरकारी आवास पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी की विशेष उपस्थिति रही।
सभी पदाधिकारियों को शाल ओढ़ाकर एवं महाराज अग्रसेन जी की स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समाज के प्रति उनके योगदान और भावी सेवा के प्रति प्रेरणा स्वरूप प्रदान किया गया।

यह कार्यक्रम कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के लखनऊ स्थित निवास – कालिदास मार्ग पर सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में अग्रवाल समाज, प्रयागराज के प्रमुख प्रतिनिधि, महिला मंडल एवं युवा मंडल के सभी निर्वाचित पदाधिकारी गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।
समारोह के उपरांत मंत्री द्वारा सभी आगंतुकों के सम्मान में स्वरुचि भोज की व्यवस्था की गई, जिसमें आत्मीयता और सौहार्द की भावना विशेष रूप से झलकती रही।
विशेष उल्लेखनीय है कि अगले दिन, 19 जून 2025 को, अग्रवाल समाज, महिला मंडल एवं युवा मंडल के समस्त पदाधिकारियों सहित 75 से अधिक सदस्यगणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से उनके सरकारी आवास पर भेंट की।
मुख्यमंत्री द्वारा सभी का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया
भेंट उपरांत मुख्यमंत्री आवास पर सभी के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था की गई थी।
कैबिनेट मंत्री एवं मुख्यमंत्री दोनों द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रदान की गईं।
इस अवसर पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पियूष रंजन अग्रवाल, युवा मंडल अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, महिला मंडल अध्यक्ष मोना अग्रवाल एवं समस्त समाजिक प्रतिनिधियों को विशेष रूप से बधाई दी गई और उनके योगदान की सराहना की गई।

अग्रवाल समाज, प्रयागराज की ओर से कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।










