लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन।

लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट तीन सौ इक्कीस ई के द्वारा इलाहाबाद नर्सिंग होम एसोसिएशन के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मंडलाअध्यक्ष उदय चंदानी की प्रेरणा और ब्लड डोनेशन चेयरपर्सन पंकज महेश्वरी के नेतृत्व ,सह सहयोगी भरत हिरानी के सहयोग से सत्ताईस यूनिट रक्त दान किया गया।

मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल ने बताया कि सदस्यों में रक्तदान को लेकर बहुत उत्साह, आत्मसंतोष दिख रहा। लायंस क्लब इंटरनेशनल केअनुषांगिक संगठन लायंस क्लब आकाश, लायंस क्लब गौरव , लायंस क्लब सिटी के सदस्यों जिसमें प्रमुख रूप से हिमांशु गुप्ता, आरती सक्सेना, अमित गुप्ता, अंजन सेनगुप्ता अजय यादव एवं अन्य सदस्य का सहयोग रहा । ब्लड डोनेशन चेयरपर्सन पंकज महेश्वरी ने रक्तदान के फायदे बताए और सदस्यों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। लालू मित्तल ने बताया कि सभी रक्तदाताओं को क्लब की ओर से सम्मान पत्र, क्लब की प्रतिष्ठित डोनर पिन लगाकर किया गया। मीडिया के साथियों का भी प्रतिष्ठित पिंड लगाकर सम्मान किया गया और इस नेक कार्य के सहयोग के लिए उनका आभार प्रकट किया गया।

रक्तदान कार्यक्रम मे कुंवर बीएम सिंह, रोहित गुप्ता, गोपाल आरके सिंह, कुंवर जी अग्रवाल, दीपक सोनी, पीयूष गोयल, कमलेश यादव आदि उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai