लायंस क्लब और यूनाइटेड मेडिसिटी द्वारा विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। लायंस क्लब और यूनाइटेड मेडिसिटी द्वारा विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट, 321 ई एवं यूनाइटेड ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान मे रावतपुर मेडिसिनिटी मेडिकल कॉलेज में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि लायन गीता गुलाटी, विशिष्ट अतिथि मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी, पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर डॉ. जगदीश गुलाटी, डायरेक्टर एवं उपमंडलाध्यक्ष प्रथम उमेश चन्द्रकक्कड़ रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन अतिथियों,  चेयरपर्सन लालू मित्तल, इवेंट चेयरपर्सन हिमांशु गुप्ता, डायरेक्टर डॉक्टर प्रमोद कुमार, प्रधानाचार्य डॉ मंगल सिंह एवं  फैकल्टी के डॉक्टरों की उपस्थिति में  किया गया। मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल ने बताया कि शिविर में भारी संख्या में लोगों ने लिवर किडनी, हृदय, डायबिटीज रोगों की निशुल्क जांच कराई।

सभागार में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा अनेक रोगों पर विस्तार से बताया गया प्रोजेक्टर के माध्यम से रोग के कारण, उपचार एवं उनके बचाव पर परामर्श दिया गया। डॉ. जगदीश गुलाटी ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को सबसे महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में काफी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे, जिसमें प्रमुख रूप से रीजन चेयरपर्सन अनूप सिंह, मेयर अजय अवस्थी, अनिल जायसवाल लाला भैया, आरके साहू, सिटी अध्यक्ष कल्पना अग्रवाल, विनय अग्रवाल, धीरेन्द्र शंकर मिश्रा, माला मिश्रा, हुकुम केशरवानी, प्रतिमा केसरवानी, डीके केशरवानी, राजीव सेठ, संजय चड्ढा, राजेन्द्र गुप्ता, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, डा इशिका पटेल कार्डियोलॉजिस्ट, डॉक्टर अरुणा दुबे, ऐश्वर्या जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai