व्यापारियों ने UPI पर श्रद्धांजलि अर्पित किया बहिष्कार विरोध में उपवास।

व्यापारियों ने UPI पर श्रद्धांजलि अर्पित किया बहिष्कार विरोध में उपवास।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। व्यापारियों ने UPI पर श्रद्धांजलि अर्पित किया बहिष्कार विरोध में उपवास। व्यापारी एकता समिति उत्तर प्रदेश व गल्ला तिलहन व्यापार मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में व्यापारियों ने आज खटाई मण्डी मुट्ठीगंज पर महात्मा गान्धी व लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती पर श्रद्धाँजलि अर्पित करते हुए यू पी आई पर फूल माला चढ़कर अगरबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया व्यापारियों ने इसका बहिष्कार किया लेनदेन में सरकार द्वारा लगाए गये टैक्स के विरोध में उपवास करके उक्त टैक्स को तत्काल वापस लेने की माँग की।

इस अवसर पर बोलते हुये व्यापारी एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता व गल्ला तिलहन व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सतीश चन्द्र केशरवानी ने कहा कि आज यदि उपरोक्त दोनो नेता होते तो सरकार व्यापारियों पर लगातार टैक्स पर टैक्स लगाकर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है

उन्होने अपने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि यू पी आई में लगाए गये टैक्स से मंहगाई बढे़गी, इससे अच्छा होता कि सरकार द्वारा व्यापारियों पर लगाये सभी टैक्स को समाप्त करके एक टैक्स लगाए जिससे व्यापारियों को विभिन्न प्रकार के टैक्स के लिये दौड़धूप और लिखापढी़ से राहत मिल सकती
प्रदेश महामंत्री प्रमिल केसरवानी एवं गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के महामंत्री राज कुमार सभानी ने कहा कि केंद्र सरकार तुरंत यू पीआई पर टैक्स वापस ले नहीं तो व्यापारी सड़कों को उतरकर आंदोलन करेंगे

उपवास कार्यक्रम में आज मुख्यरूप से धर्म प्रकाश केसरवानी, मनीष गुप्ता, कन्हैया लाल अग्रवाल, बृजेश निषाद, रमेश चंद केसरवानी, गिरधारी लाल, इमरान अली, अवधेश नारायण वर्मा, राहुल गुप्ता, किशन जायसवाल, रानी केसरवानी, अनीता गुप्ता, सुरेश भारतीय, सुरेश चंद्र केसरवानी, जीतू सोनकर, संजय शर्मा, पवन केसरवानी, सचिन गुप्ता, राजेश केसरवानी, सूरज गुप्ता, शकील अहमद, गुलाब चंद केसरवानी, बीजू गुप्ता, कृष्णदेव आर्य, श्याम सुंदर केसरवानी, सतेंद्र केसरवानी, पवन अग्रवाल, अमित केसरवानी, कैलाश चंद केसरवानी, प्यारेलाल जायसवाल आदि व्यापारीगण शामिल रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai