थाना घूरपुर पुलिस टीम द्वारा चोरी के अभियोग के 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का 01 ई-रिक्शा बरामद।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

 

प्रयागराज।  थाना घूरपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-264/2025 धारा-303(2) बीएनएस के 03 अभियुक्तगण 1.राहिल उर्फ साहिल पुत्र जावेद उर्फ बंगाली निवासी नई बाजार चकघनश्याम दास थाना घूरपुर जनपद प्रयागराज 2. तबरेज पुत्र सिराज निवासी नई बाजार चकघनश्याम दास थाना घूरपुर जनपद प्रयागराज 3.सुहैल अहमद पुत्र अनीश अहमद निवासी असरावल कला मखदूमपुर थाना एयरपोर्ट प्रयागराज को आज दिनांक-04.08.2025 को परेड ग्राउण्ड वहद् ग्राम चौकठा के पास से गिरफ्तार किया गया। कब्जे से चोरी किया गया 01 ई रिक्शा चेसिस सं0- M6DTUKRED22093989 वाहन सं0- UP70 LT 5548 बरामद किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

दिनांक-19.07.2025 की रात्रि में वादी मो0 नसीम पुत्र मो0 इलियास निवासी करमा बाजार थाना घूरपुर जनपद प्रयागराज का ई-रिक्शा रजि0 सं0- UP70 LT 5548 को आरोपीगण द्वारा चोरी कर लिया गया था, जिसके संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-264/2025 धारा-303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। अभियोग पंजीकृत करने के पश्चात टीमों का गठन कर संबंधित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी, जिसके क्रम में आज दिनांक-04.08.2025 को चोरी की ई-रिक्शा के साथ 03 अभियुक्तगण 1.राहिल उर्फ साहिल 2. तबरेज 3.सुहैल अहमद उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।

अभियुक्तगण उपरोक्तों ने पूछताछ में बताया गया कि हम लोग दिनांक-19.07.2025 की रात्रि करीब 02.13 AM बजे ई- रिक्शा जिसका नंबर UP70 LT 5548 को चोरी कर लिये थे । जब हम लोगों को पता चला कि ई-रिक्शा चोरी का मुकदमा लिखा गया है, हम लोग ई-रिक्शा को बेचने के लिए शहर ले जा रहे थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया । पूछताछ पर तीनों ने बताया कि हम लोग चोरी करके चोरी का माल चोरी-छिपे बेचकर इससे मिले रूपयों को आपस में बाँटकर अपना-अपना शौक पूरा करते है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1. राहिल उर्फ साहिल पुत्र जावेद उर्फ बंगाली निवासी नई बाजार चकघनश्याम दास थाना घूरपुर जनपद प्रयागराज, उम्र 19 वर्ष।
2. तबरेज पुत्र सिराज निवासी नई बाजार चकघनश्याम दास थाना घूरपुर जनपद प्रयागराज, उम्र 19 वर्ष।
3. सुहैल अहमद उर्फ सुबेव पुत्र अनीश अहमद निवासी असरावल कला मखदूमपुर थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज, उम्र 35 वर्ष।

संबंधित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-264/2025 धारा-303(2)/317(2) बीएनएस थाना घूरपुर कमिश्नरेट प्रयागराज।

बरामदगी का विवरण- 01 ई-रिक्शा चेसिस सं0- M6DTUKRED22093989 वाहन सं0- UP70 LT 5548 (चोरी का)

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण

1. उ0नि0 सच्चिदानन्द सिंह, थाना घूरपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. उ0नि0 अखिलेश कुमार, थाना घूरपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. उ0नि0 अमित पाल, थाना घूरपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
4. का0 राम अवध यादव, थाना घूरपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai