अभियुक्तों कब्जे से 59 किलो 245 ग्राम गांजा बरामद,अनुमानित कीमत 15 लाख रू
कौशाम्बी। सैनी पुलिस टीम,आबकारी व एएनटीएफ़ बाराबंकी की संयुक्त कार्यवाही में 07 गांजा तस्कर गिरफ्तार। थाना सैनी पुलिस टीम, आबकारी निरीक्षक सिराथू तथा एएनटीएफ़ बाराबंकी की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर गांजा स्मगलरों के विरुद्ध छापा मारकर बड़ी कार्यवाही की गई। थाना क्षेत्र सैनी के जीटी रोड किनारे स्थित एक दुकान पर दबिश दी गई।
इस दौरान भारी मात्रा में अवैध गांजा तस्करी में संलिप्त 07 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 59 किलो 245 ग्राम नाजायज गांजा (अनुमानित कीमत 15 लाख रू०), 02 अदद मोटर साईकिल, एक अदद इलेक्ट्रॉनिक तराजू व नगदी बरामद की गई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सैनी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया है।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों ने पूछने पर बताया कि यह मकान सुनील जायसवाल पुत्र फूलचन्द्र का है, जिसमें से यह दुकान पंकज त्रिपाठी पुत्र स्व० जगदीश प्रसाद त्रिपाठी नि० अकबरपुर सिपाह थाना कड़ाधाम जनपद कौशाम्बी ने किराये पर लिया है, पंकज त्रिपाठी ने ही दुकान पर गाँजा मंगवाया था, अभी वह मौके पर नहीं है। हम लोग इसी में से थोड़ा-थोड़ा गाँजा पंकज से खरीदे है जिसका रुपये का भुगतान हम लोग पूर्व में पंकज त्रिपाठी को कर चुके हैं। आज अपना अपना माल लेने के लिये यहाँ पर आये थे। हम लोग यह गांजा ले जाकर आस पास के जिलों में एवं मध्यप्रदेश में फुटकर में बेचते है।










