त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
नैनी, प्रयागराज। मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में 10 दिवसीय एनसीसी कैंप संपन्न हुआ। इन 10 दिनों में एनसीसी कैडेट्स ने नाव खींचने, नाव रिगिंग सीखा तथा विभिन्न कौशल और अनुशासनात्मक उद्देश्यों को समझा।

आज कैंप के अंतिम दिन विद्यालय प्रबंधक एस. के. मिश्रा ने कमांडर रवि मिश्रा( Camp Commandant) व लक्ष्मी कांत PO(RP) को स्मृति चिन्ह भेंट किए।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनु मल्होत्रा ने सभी के कार्य की सराहना की। इस कैंप को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक दीपांशु गुप्ता का विशेष योगदान रहा।










